बरगवां नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस से एक की मौत की आशंका,कई यात्री घायल

169

बरगवां नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस से एक की मौत की आशंका,कई यात्री घायल

संवाददाता आकाश चतुर्वेदी

सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, देवसर से बैढ़न की ओर जा रही यात्री बस एक नंबर गेट के समीप जयसवाल ढाबा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूत्रों के मुताबिक, हाईवे पर एक रेत से भरे हाइवा वाहन से सड़क पर बालू गिर गई थी। इसी दौरान हल्की बारिश होने से बताया जा रहा है कि बस का पहिया सड़क पर फैली बालू पर चढ़ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई। सूचना के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, मृतक और घायलों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक समीर वारसी को दी गई जहां पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने में जुटी हुई है। यह हादसा रात करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच एक नंबर गेट स्थित जयसवाल ढाबा के पास हुआ। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की सही संख्या तथा उनकी पहचान का इंतजार है।