मिर्जापुर के विकासखंड जमालपुर में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन।
मिर्जापुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन।
अमित कुमार चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट
जमालपुर/मिर्जापुर मिर्जापुर के विकास खंड जमालपुर के ग्राम सभा डोहरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन जनपद एवं ब्लॉक में निहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मानित पदाधिकारी एवं समस्त पार्टी के कार्यकर्ता गण द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी गई। वहीं पर आपको बता दे कि पार्टी के समस्त सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी गण व समस्त सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धूम-धाम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जमालपुर मंजू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जमालपुर आनंद सिंह उर्फ ‘बंटू’, श्किशोर सिंह, जोशी पटेल (नि.मंडल महामंत्री भाजपा जमालपुर), छोटेलाल त्रिपाठी, शिवपूजन पासवान, सुभाष राय, बाबूलाल चौहान, राकेश सिंह, राजकुमार पटेल, अखिलेश त्रिपाठी, रामसेवक पाल, संतोष मौर्या, महेन्द्र पटेल, महेश केशरी, शंकर सिंह सहित पार्टी के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण व समस्त सम्मानित कार्यकर्ता बंधु आदि उपस्थित रहे।





