आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत

129

आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत

 

जिला सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धिरौली में आकाशीय बिजली गिरने से चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना में जय प्रकाश कुशवाहा (16 वर्ष) एवं सूरज कुमारी कुशवाहा (12 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर देवसर विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। भोपाल प्रवास पर होने के कारण विधायक स्वयं मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने अपने पुत्र विरल को बैढ़न ट्रॉमा सेंटर एवं पीड़ित परिवारों के पास भेजकर परिजनों को ढांढस बंधवाया।

 

विधायक डॉ. मेश्राम की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता स्वरूप 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शासन की ओर से मिलने वाली समस्त पात्र सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे एवं उनका परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा भगवान उनके परिवार को सहनशक्ति देने का प्रदान करें