दो लड़कों ने एक ही लड़की का धड़कन पर अपना हक जताया

165

दो लड़कों ने एक ही लड़की का धड़कन पर अपना हक जताया

 

 

  जिला सिंगरौली /  सिंगरौली जिले के  मोहब्बत कितना छोटा-सा लफ्ज़ है, लेकिन इसके भीतर पूरी एक दुनिया बसती है। यह दुनिया न किसी नकशे पर मिलती है, न किसी किताब में लिखी होती है। यह तो दो धड़कनों के बीच चुपचाप जन्म लेती है, आंखों की खामोशियों में पलती है और किसी की मुस्कान में अपना पर बना लेती है।

 

 

प्रेम तब नहीं होता जब कोई कह दे-“मैं तुमसे प्यार करता हूँ।’ प्रेम तो उस दिन शुरू होता है, जब किसी की गैरमौजूदगी भी उसकी मौजूदगी से ज्यादा महसूस होने लगे।” हर प्रेम कहानी की शुरूआत किसी खूबसूरत सुबह की तरह होती है। दो अजनबी धीरे-धीरे एक-दूसरे की आदत बन जाते हैं। बातें छोटी होती हैं, लेकिन रातें छोटी पड़ जाती हैं। मुलाकातें कुछ पल की होती है, मगर यादें उम्रभर साथ चलती हैं। सपने अलग-अलग नहीं रहते, दोनों की आंखों में एक ही भविष्य बसने लगता है। ऐसा लगता है जैसे दुनिया चाहे जितनी बदल जाए, यह रिश्ता कभी नहीं बदलेगा। लेकिन वक्त से बड़ा कहानीकार कोई नहीं होता। वक्त कभी-कभी उन लोगों को भी जुदा कर देता है, जिन्होंने साथ जीने और साथ मरने की कस्में खाई थीं। कुछ रिश्ते किसी तीसरे की वजह से नहीं टूटते, बल्कि हालात, गलतफहमियां, दूरियां और बदलती जिंदगी उन्हें चुपचाप विखेर देती है। फिर भी दिल का एक कोना आखिरी सांस तक उस मोहब्बत का नाम अपने भीतर संभाले रहता है।शायद इसी अधूरी मोहब्बत की सबसे बड़ी सजा यह होती है कि इंसान आगे तो बढ़ जाता है, लेकिन पूरी तरह कभी निकल नहीं पाता। और फिर एक दिन किस्मत ऐसा मोड़ लेती है कि बीता हुआ कल और आज आमने-सामने खड़े हो जाते हैं।

 

 

 

वक्त से बड़ा कहानीकार कोई नहीं होता

 

पहला प्यार अक्सर जिंदगी से चला जाता है, लेकिन दिल से नहीं। प्रेम का सबसे खूबसूरत रूप साथ रहना नहीं, करना है कि बिछड़ने के बाद भी सामने वाला आपकी याद में मुस्कूरा सके, रोए नहीं। कुछ ऐसा ही दृश्य सिंगरौली में देखने को मिला। एक युवती, उसका पूर्व प्रेमी और वर्तमान साथी अचानक एक ही जगह आमने-सामने आ गए। कुछ पल पहले तक जो बातें शब्दों में थीं, वे देखते ही देखते तकरार में बदल गई। भावनाएं उफान पर थीं, आवाजें ऊंची हो गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। बीच में खड़ी युवती दोनों को रोकने की कोशिश करती रही, जबकि आस्थास जुटी भीड़ इस निजी क्षण की गवाह बन गई। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी।

 

 

 

सिंगरौली में प्रेम कहानी का दर्दनाक मोड़

 

 

एक युवती, उसका पूर्व प्रेमी और वर्तमान साथी अचानक एक ही जगह आमने-सामने आ गए। बातें तकरार में बदलीं, तकरार हाथापाई में बदल गई। युवती बीच-बचाव करती रही, भीड़ तमाशबीन बन गई और कुछ ही मिनटों में यह निजी क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

प्रेम का सबसे खूबसूरत रूप

 

साथ रहना नहीं, करना है कि बिछड़ने के बाद भी सामने वाला आपकी याद में मुस्कूरा सके, रोए नहीं।

 

क्या प्रेम सचमुच किसी पर अधिकार का नाम है

 

अगर प्रेम किसी की मुस्कान है, तो फिर उसके सामने आँसू क्यों आए?अगर प्रेम किसी का सम्मान है, तो फिर उसके सामने अपमान क्यों हुआ? अगर प्रेम किसी को सुकून देना है, तो फिर उसी प्रेम ने बेचैनी क्यों बनकर जन्म लिया?

 

 

 

उस दिन कोई नहीं जीता

 

हार उस युवक की भी हुई, जिसने अपने बीते रिश्ते को भुला नहीं पाया।हार उस युवक की भी हुई, जिसने अपने वर्तमान रिश्ते को गुस्से के हवाले कर दिया। और सबसे बड़ी हार उस युवती की हुई, जिसकी निजी जिंदगी कुछ ही मिनटों में लोगों के मोवाइल की स्क्रीन पर एक वायरल वीडियो बन गई।