
सिंगरौली 2 फरवरी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता नॉलेज पार्टनर संस्था “हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट ( हाईफीड) “द्वारा नगर पालिक निगम के सभागार, में सफाई मित्रों हेतु एक दिवसीय“ वेस्ट टू आर्ट एंड थ्री आर प्रैक्टिस विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के आरंभ में हाईफीड संस्था के प्रतिनिधि संदीप सोनी ने प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन कब आरंभ हुआ था, प्रत्येक चरण में इसमें क्या-क्या प्राथमिकताएं तय की गई थी, इस कार्यक्रम की आवश्यकता क्यों पड़ी इत्यादि के संबंध में विस्तार से समझाया गया। उन्होने खुले में शौच से मुक्ति, कचरा मुक्त शहर, जल संरक्षण जैसे मुद्दों की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया गया। मैला ढोने की कुप्रथा, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबन्धन, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं बीमारियों पर नियंत्रण, लोगों में व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूकता की बात कही।
इस दौरान थ्री आर के क्रियान्वयन से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव कचरे को जलाने से पर्यावरण पड़ने वाले विपरीत आदि को उदाहरण के माध्यम से समझाया गया। प्रतिभागियों को कूड़ा और कचरे में होने वाले अंतर कचरे प्रकार , कचरे को कम कैसे करना है, कचरे को दुबारा उपयोग कैसे करना है और कचरे को रिसाइकल कैसे किया जाता उसके संबंध में अवगत कराया। तथा थ्री आर की आवश्यकता इससे होने वाले लाभ के संबंध में प्रतिभागियों को समझाई गई। साथ ही ई कचरे के निपटान से संबंधित एक शार्ट मूवी भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि आपको थ्री आर को अपने जीवन में वास्तविक रूप से अपनाकर आजीविका के साधन खोजने होगें।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियो को कचरे से कला सृजन कर आर्थिक लाभ कमाने के संबंध में आइडिया,टिप्स प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार किस तरह कर सकते हैं कचरे से कला के निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि फूलों से अगरबत्ती बनाना, सब्जी मंडी के कचरे से खाद बनाना, घरेलू बेकार सामग्री जैसे प्लास्टिक की बॉटल, गत्ते, थर्माकोल, पुराने अखबार , पुरानी चूड़ी, पुराने कपड़े आदि से आकर्षक खिलौने, सजावट का सामान तैयार करना सिखाया गया। घर में बेकार सामग्री से बहुत ही आकर्षक सजावटी सामान तैयार किया जा सकता है। पोलीथीन , पाउच के कचरे से भी नई वस्तु का सृजन कर वातावरण को शुद्ध रखना आदि तरीकों पर चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री बाल गोविंद चतुर्वेदी , एनयूएलएम के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय, सिटी मिशन मैनेजर कृष्ण पटेल, पवन कुमार मिश्रा, प्रवीण पटेल सामुदायिक विकास संगठक आईसी टीम ,सहायक नोडल आईईसी श्री शशांक गौतम ,हाईफीड संस्था के प्रतिनिधि दर्पण चौबे, संदीप सोनी उपस्थित रहें।





