सड़क हादसे से आज फिर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई

313

 

 

खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

तियरा रिलायंस चौराहा के पास हादसा, मृतक बिहारपुर का निवासी

 

सिंगरौली

तियरा रिलायंस चौराहा के पास अभी अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर ब्रेकडाउन अवस्था में खड़े ट्रक से बाइक सवार युवक टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहारपुर निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन उस पर न तो कोई चेतावनी संकेत (रिफ्लेक्टर/इंडिकेटर) लगाए गए थे और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी। रात के अंधेरे में बाइक सवार को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उससे जा टकराया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहन सड़क पर ब्रेकडाउन होने की स्थिति में भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और ब्रेकडाउन वाहनों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।