सिंगरौली सिटी टू विलेज न्यूज
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंढ़न के द्वारा गठित उप. निरी. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन के नेतृत्व में पुलिस टीम को चोरी गये रेल लाइन पटरी के 19 नग बरामद करने में चौकी सासन पुलिस को मिली कामयाबी।
रेल लाइन पटरी करीब 150 फिट के (19 नग टूकड़े) एवं एक नग गैस सिलेन्डर कीमती करीबन 1,50,000/ रुपये
दिनांक 15.01.26 को फरियादी अशोक कुमार शर्मा पिता जगन्नाथ शर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नोन थाना कानवान जिला अमृतसर (पंजाब) हाल प्रियंका यादव सिक्योरिटी एजेन्सी NTPC रिहन्द नगर थाना बीजपुर जिला सोनभद्र (उ.प्र.) उपस्थित चौकी आकर NTPC रिहन्द नगर रेलवे लाइन की लोहे की पटरी काट कर चोरी कर ले जाने के सम्बंध मे रिपोर्ट की जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र. 07/26 धारा 305(5) BNS का कायम कर तत्काल टीम गठित कर माल मसरूका की पता तलाश की जो आरोपी हनीफ खान पिता नसीर अली उम्र 21 वर्ष निवासी मेढौली थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म०प्र०) से रेल लाइन पटरी करीब 150 फिट के (19 नग व घटना में प्रयुक्त एक नग गैस सिलेन्डर कीमती करीबन 1,50,000/ रुपये की जप्त कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका
उनि.संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन, सउनि विजय अग्निहोत्री, सउनि लेखचन्द्र डोहा, प्रआर, हेमराज पटेल प्र.आर.मो. कौसर प्र.आर. संतोष साकेत आर. मुकेश पटेल, आर सहजानंन्द का सराहनीय योगदान रहा।





