सिंगरौली 17 सितम्बर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने प्राथमिक पाठशाला सिद्धखुर्द में पहुचक एक बगिया मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर अभियान में सहभागीता दी। इस अवसर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह ने भी पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागीता दी गइ।
पौधारोपण अभियान पश्चात उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओ को संबोधित करते हुयें प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्व सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि नवाचारों के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में “एक बगिया मां के नाम“ परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से महिलाओ को अत्म निर्भर एवं सशक्त बनाया जायेगा। उन्होने कि मुझे खुशी है अभियान में सिंगरौली जिला प्रदेश भर मे पहले पायदान पर इसके लिए मै सभी को बधाई देती हू।
इस असवर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम सृजन बर्मा, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, जनपद पचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बैरवा, सरंपच गुलाब प्रसाद बैस, एकतीस चंद बैस, कमलेश बैस, भगवान दास शाह, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, राजीत राम बैस, लक्ष्यमण सिंह, नीरज चौबे, राजेश तिवारी सहित स्व सहायता समूह की महिलाए ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





