गोड़बहरा स्टेट हाईवे में लगा जाम तहसीलदार की समझाइश के बाद हटाया

325

गोड़बहरा स्टेट हाईवे में लगा जाम तहसीलदार की समझाइश के बाद हटाया

 

तहसील सरई क्षेत्र में दिनांक 18.7.25 को ग्राम गोड़बहरा के समीप सरई झुरही मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार कमलेश्वर पनाडीया और साइकिल सवार सुखलाल सिंह की भिड़ंत हुई। जिसमें साइकिल सवार ग्राम गननई तेंदुआ टोला निवासी वृद्ध सुखलाल सिंह गोंड को गंभीर चोट लगने पर पर उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लाया गया।ज्यादा चोट होने से उन्हें रेफर किया गया था। रेफर के उपरांत जिला अस्पताल बैढ़न मैं उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होगई। पुलिस के द्वारा मर्ग क्रमांक 086/25 पर दर्ज किया गया। सुखलाल की मृत्यु होने से गुस्साआए परिजनों ने ग्राम गोड़बहरा मैं मृतक के शव को रखकर सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया। 2 घंटे लगातार पूरे मार्ग को अवरुद्ध किया गया। सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। संवेदनशीलता के साथ मृतक के परिजनों के साथ बात की। मृतक के पुत्र दशरथ सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्राम तेंदुआ में शासकीय भूमि पर वह जुताई बुवाई कर जीवन यापन कर रहा था जिस पर गांव के रसूखदार लोगों के द्वारा उसे भूमि जोतने से मना कर दिया गया। उक्त भूमि पर वह कई वर्षों से किसानी कर रहा है जो उसे दिलाए जाए। तहसीलदार द्वारा मौके पर पीड़ित के परिजन को संवेदनशीलता के साथ समझाया गया साथ ही आश्वासन दिया गया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शासन की भूमि पर कोई प्रभावशाली अतिक्रमण नहीं कर सकता। तहसीलदार की समझाइएस इस पर मृतक के परिजनों द्वारा तत्काल सड़क को खाली कर दिया गया और शव को दाह संस्कार के लिए ग्राम के तरफ रवाना कर दिया गया। मौके ही पर ही राजस्व निरीक्षक और पटवारी को जांच के निर्देश दिए गए। मौके पर थाना प्रभारी सरई एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के माध्यम से पीड़ितों को अन्त्येष्टि सहायता हेतु निर्देशित कियागया।