सेंट जोसेफ स्कूल तिराहा के पास दिनदहाड़े मारपीट की घटना का होना पुलिस के लिए वनी चुनौती
दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना का घटना पुलिस के ऊपर सवाल खड़ा कर रहा है
सिंगरौली जिला मुख्यालय के सेंट जोसेफ स्कूल तिराहा, ट्रॉमा सेंटर मार्ग पर दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर अटल सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह घटना विवाह समारोह से जुड़ा कोई विवाद तो नहीं।
घटना स्थल के आसपास कई विद्यालय, जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर, आसपास में कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और चंद कदमों की दूरी पर कोतवाली थाना स्थित है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की मारपीट होना अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाता है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त मार्ग पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें आरोपी स्पष्ट रूप से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कोतवाली पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई करेगी?
यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आम जनता का पुलिस से भरोसा धीरे-धीरे कमजोर होता नजर आ सकता है। सिंगरौली पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कितने प्रभावी हैं, यह इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई से स्पष्ट हो जाएगा।





