16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

121

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिलाई शपथ

सिंगरौली 23 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस परे प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश जाधव द्वारा शपथ दिलाई गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुयें यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्णु रखते हुयें, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, सामुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसके साथ जिले के समस्त कार्यालयो महाविद्यालयो में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।