कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा के ऊपर हमला करने वालों का,,पता बताओ इनाम पाओ, फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम, 

194

कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा के ऊपर हमला करने वालों का,,पता बताओ इनाम पाओ, फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम, 

 

सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न में दर्ज मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस रेग्युलेशन के अंतर्गत की गई है।

 

यह घटना दिनांक 14 जनवरी 2026 को फरियादी कमलेश सोनी (35 वर्ष), निवासी रामलीला मैदान के पीछे, गनियारी ने अपने साथी भास्कर मिश्रा के साथ थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी सत्यम सिंह और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गाली-गलौज कर मारपीट की।

 

घटना के बाद आरोपियों ने फरार होने का रास्ता अपनाया। पुलिस ने इस मामले में थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 296-बी, 115(2), 351(3), 331(6), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

 

थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंहपरिहार ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पुलिस रेग्युलेशन पैरा 80(ब)(1) के तहत अधिकार का प्रयोग करते हुए यह घोषणा की कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के संबंध में सही सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया जाएगा।

 

इधर, पीड़ित कमलेश सोनी और भास्कर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को जानबूझकर फरार होने में मदद मिली। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

 

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।