उपखंड अधिकारी सिंगरौली ने तहसील कार्यालयों का किया निरीक्षण

93

 

लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण –एसडीएम सिंगरौली

 

सिंगरौली 09 जनवरी  कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा राजस्व अधिकारी की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में उपखंड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव द्वारा तहसील सिंगरौली (ग्रामीण) के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी ने न्यायालय तहसीलदार, नायब तहसीलदार वृत्त सासन तथा नायब तहसीलदार वृत्त खुटार में प्रचलित राजस्व प्रकरणों की फाइलों की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण पेशी से नहीं छूटे, सभी प्रकरण आर.सी.एम.एस पोर्टल में दर्ज हो। राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों में गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही कार्यालय में मिली कमियों को एक सप्ताह में सुधार कर पालन प्रतिवेदन भेजने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही प्रवाचक वृत्त खुटार को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया।