सोनभद्र के घटिहटा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, फर्जी भुगतान का मामला सामने आया
संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145214
चोपन/सोनभद्र।सोनभद्र के चोपन ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायत घटिहटा में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर फर्जी मज़दूरों के नाम पर भुगतान किया गया है और विकास कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के भी आरोप लगे हैं।
महापुर निवासी रोहित तिवारी ने इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में कई कार्यों में फर्जी मस्टररोल भरकर मजदूरों और मिस्त्रियों को भुगतान कराया गया। पुराने कार्यों को नवीनीकरण के नाम पर धन की उगाही की गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन मामलों की जांच करने वाले अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव, सभी ने मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
श्री तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग ग्राम विकास में हो सके और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। फिलहाल इस मामले में जांच अधिकारियों की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं।





