पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा अवैध गिट्टी परिवहन!

75

पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा अवैध गिट्टी परिवहन!डाला से झारखंड तक बिना परमिट दौड़ रहीं गाड़ियाँ — कानून को ठेंगा दिखा रहे खनन माफिया

संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145214

सोनभद्र जनपद में अवैध खनन और गिट्टी परिवहन पर रोक के तमाम दावों के बीच खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। डाला नगर से लेकर झारखंड सीमा तक प्रतिदिन धड़ल्ले से बिना किसी वैध परमिट के गिट्टी की ढुलाई जारी है।

 

सूत्रों के अनुसार, गाड़ी संख्या UP64 BT 4689 और UP64 CT 4689 लगातार अवैध रूप से गिट्टी ढोने में संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि इन वाहनों को पुलिसिया संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते ये वाहन हर नाके और चौकी से आराम से पार हो जाते हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और खनन विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध परिवहन संभव ही नहीं है।

“दिन-रात गाड़ियाँ दौड़ती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती — लगता है सबकी आँखों पर पर्दा पड़ा है,” एक स्थानीय नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा।

 

वहीं, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है — आखिर जब सब कुछ खुलेआम हो रहा है तो कार्रवाई क्यों नहीं? क्या पुलिस और खनन विभाग जानबूझकर इस अवैध कारोबार पर मौन साधे हुए हैं?

 

अगर जल्द ही प्रशासन ने कठोर कदम नहीं उठाए तो यह अवैध परिवहन न सिर्फ सरकारी राजस्व को चूना लगाता रहेगा, बल्कि कानून व्यवस्था की जड़ों को भी खोखला कर देगा।