जरगो कमांड नहर (पटीहटा- अदलहाट, खरकां ) में घुसा स्कॉर्पियो ।
अदलहाट/मिर्जापुर।
जरगो नदी से पटीहटा छोर से नहर निकलकर अदलहाट की तरफ गंगा नहर में मिल जाती है, जिसमें आज खरकां के पास एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई स्कॉर्पियो चलती हुई अवस्था में नहर में घुस गई उसमें कोई क्षति नहीं हुई, क्योंकि नहर आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को बंद होने वाला था जिसकी वजह से नहर में पानी थोड़ा कम हो गया था । देखते हीं देखते वहां क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों ने पहुंचकर स्कार्पियो सवार लोगों को बाहर निकाला और स्कॉर्पियो को बाहर निकालने की तरकीब बनाने लगे। किसी तरह लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकल गया। स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।





