थाना कछवां पुलिस ने 25000 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

31

थाना कछवां पुलिस ने 25000 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

 

मिर्जापुर। जनपद के थाना कछवां ने 25 हजार का इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। आपको बता दे कि थाना कछवां पुलिस द्वारा

एनडीपीएस एक्ट के मामले में

₹25000 का इनामी वांछित अभियुक्त डॉक्टर उर्फ महाकाल गुरु, उर्फ संतोष उपाध्याय निवासी मधु पत्ती, थाना सुरियावां, जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पर पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष उपाध्याय थाना कछवां में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित है। थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।