सरई पुलिस ने रेत परिवहन करते चालक गिरफ्तार
जिला सिंगरौली। सरई पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अमन कुमार रावत (21), निवासी इटमा, थाना सरई को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान ग्राम कोनी में चुनाहिया नाला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर परिवहन किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाल रंग का महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा। पूछताछ में चालक द्वारा रेत परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। जब्त वाहन एवं रेत की कुल कीमत करीब 6 लाख 4 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 817/2026 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस सहित संबंधित प्रावधानों में कार्रवाई कर विवेचना शुरू की गई है।
सराहनीय भूमिका – पुलिस थाना सरई की टीम में उक्त कार्यवाही में प्र. आर. 249 लक्ष्मीकान्त साहू, 91 अनुराग मिश्रा, आर.546 अंकित शुक्ला, 375 शिवललन वैश्य, 686 अमर पासी, 171 कपिल बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






