ग्राम पंचायत बड़गड़ में गांधी जयंती पर ग्राम सभा आयोजित, सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

96

 

बड़गड़/सिंगरौली। सिंगरौली जिले की माड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गड़ में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सरपंच पति मान प्रसाद सचिव राजेश कुमार पांडेय एवं बीएलओ बैकुंठ प्रसाद वैश्य की उपस्थिति में गांव के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बाल विवाह रोकथाम एवं नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वही तीन सड़क एक गोचर बनाने का प्रस्ताव भी किया गया

 

ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण: सरपंच पति मान प्रसाद वैश्य, सचिव राजेश कुमार पांडेय, बीएलओ बैकुंठ प्रसाद वैश्य, जमुना राम रजक, जय सिंह, रामायण सिंह, बाघोलन, विकेश कुमार रजक, उदय चंदन, शिक्षक अम्ब्रेश कुमार वैश्य, तीरथ प्रसाद, बृजभान, बलदेव विश्वकर्मा, गोरेलाल, राकेश, राम, यश, बालसूत, विनोद, लालू प्रसाद यादव, चुन्नू राम, लल्लू सिंह, जितेंद्र साकेत, अनिल साकेत, नरेंद्र कुमार एवं धनी सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

ग्राम सभा में ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया।