जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन। 

99

जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन। 

 

 

चुनार /मिर्जापुर। आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष के आदेश एवं जिला अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी, विधानसभा 398 चुनार नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय, चुनार को एक व्यापक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने तथा जनता की आवाज़ को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने का संकल्प लिया।

वहीं पर आपको बता दे कि चुनार विधानसभा 398 अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि चुनार विधानसभा के अंदर चल रहे किसानों, छात्रों, युवाओं एवं अन्य जनमानशो

की समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहे हैं और रहेंगे। वर्तमान सरकार से आग्रह है कि चुनार विधानसभा की विभिन्न समस्याओं जैसे महिलाओं के सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, विद्युत समस्या, पेयजल, स्वास्थ्य इत्यादि का समाधान जल्द से जल्द करें।