नवागत पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव ने संभाला कार्यभार।
चुनार/मीरजापुर।चुनार नवागत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गायत्री यादव ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया वर्ष 2023 बैच की गायत्री यादव का स्थानांतरण सीओ यातायात पुलिस मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक चुनार के पद पर हुआ है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक उनकी प्राथमिकता रहेगी।





