मिर्जापुर के.वी. कॉलेज में बोथि पथ कार्यशाला का किया गया आयोजन।

33

मिर्जापुर के.वी. कॉलेज में बोथि पथ कार्यशाला का किया गया आयोजन।

 

 

मिर्जापुर। जनपद में स्थित के.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्ध पथ कार्यशाला का किया गया आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, द्वारा आयोजित सात दिवसीय बोधि पथ कार्यशाला 2026 का भव्य आयोजन के. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिर्जापुर के बी.एड. विभाग में किया गया।

आपको बता दे. कि इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि मिर्जापुर भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज रहे। कार्यशाला में उपस्थित सभी जनमानसों छात्र-छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज ने बताया कि बौद्ध धर्म का मध्यम मार्ग एवं पर्यावरण के प्रति अहिंसा का सिद्धांत आधुनिक सतत विकास के लक्षण के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा है कि वृक्षों, वन्य जीवों एवं झरनों नदियों का हमें संरक्षण करना चाहिए। आज हमारा समाज उनके उपदेशों पर चल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे युवा पीढ़ी को बौद्ध के उपदेशों पर विचार करना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।