गोल माल है भाई सब गोलमाल है का फंडा हुआ फेल जिला पंचायत के सीईओ ने करीबी एनजीओ में साढ़े 9 करोड़ का फंड दिलाने कलेक्टर से लिखवा लिया चिट्ठी
कलेक्टर के भरोसे को भी दे दिया चकमा
जिला सिंगरौली///// मुग़ल सल्तनत के शहंशाह शाहजहां ने जब अपनी बेगम के याद में ताजमहल जैसा दुनिया का अजूबा खड़ा कर सकता है तो फिर जिला पंचायत के सीईओ अपनी करीबी के एनजीओ को दस बीस करोड़ का बजट तो दिलवाने प्रयास तो कर ही सकता है l ऐसा ही एक मामला जिला पंचायत सिंगरौली का प्रकाश में आया है l सीईओ ने अपनी करीबी देवर्षी भट्टाचार्य के एनजीओ सीईओ केयर इंडिया साल्यूशन फॉर सस्टनेबल डेवलपमेंट को करोड़ों रुपये के खजाने से मालामाल कर देने की इच्छा पाल रहे थे l जिसकी इच्छा तब और बलवती हों गई जब जिले में कलेक्टर के रूप में अरुण कुमार परमार पदस्थ हुए l तत्कालीन कलेक्टर अरुण कुमार परमार जिला पंचायत के जिम्मेदार के भरोसे के भवरजाल में फस गए l जिसका फायदा जिला पंचायत के सीईओ ने जमकर उठाया भी है l बताया जाता है कि गत 1मई 2023 को 9करोड़ 44लाख का एक प्रस्ताव बनवाकर कलेक्टर के पास भेजा, जहा 9 मई 2023 को इस जिम्मेदार ने एनसीएल के सीएमडी को कलेक्टर अरुण कुमार परमार से अपनी करीबी देवर्षी भट्टाचार्य के एनजीओ को सीएसआर मद से 9 करोड़ 44लाख 55 हजार 144 रूपए का प्रस्ताव के साथ चिट्ठी लिखवा लिया l बताया जाता है कि जिम्मेदार के करीबी एनजीओ सिंगरौली जिले की महिलाओ और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु काम करने की इच्छुक हैl लेकिन एनसीएल के सीएमडी ने फंड देने से साफ इंकार कर दिया l जिससे जिम्मेदार को बड़ा झटका लग गया l
मधुमखी के बजट से संतोष
बताया जाता है कि साहब ने एनसीएल से भले ही साढ़े 9 करोड़ रूपये दिलवाने में असफल रहे हों लेकिन मधुमक्खी पालन का 24 लाख का बजट समूहों से खाते में डलवाने में कामयाब जरूर हों गए l अब क्या न मधु मक्खी पली और न ही महिलाए शशक्त हुईं l साहब की इच्छा जरूर पूरी हों गई l
लिखवा दिया लाचारी भरा पत्र
जिला पंचायत के सीईओ नागेश सिंह ने करीबी एनजीओ संचालिका देवर्षी भट्टाचार्य को लाभ दिलाने कलेक्टर श्री परमार से एनसीएल के सीएमडी को ऐसा लाचारी भरा पत्र लिखवा दिया जिससे कलेक्टर ने सीएमडी को बजट हेतु अनुरोध कर रहे है और कष्ट करें जैसा शब्दावली वाला पत्र लिखवा दिया हैl अरे साहब अंडर टेकिंग कंपनी के सीएमडी से कई गुना कलेक्टर का पद बड़ा हैl जों पैसे के लिए स्तरहिन बना दियाl भारत के संविधान में कलेक्टर असीमित शक्तियां प्रदत्त है l




