स्टेट हेड उत्तर प्रदेश,रामसेवक सैनी की खास रिपोर्ट,
।
मीरजापुर। स्थानीय क्षेत्र के मठना गांव निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता क्षेत्र के प्रतिभा के धनी अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान रखने वाले जिनका अलग-अलग जगह पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। टीम सरसों अनुराग चौबे जी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जन्मदिन मनाया एवं क्षेत्र के छोटा मीरजापुर में रसुलागंज में अरुण चौरसिया के सानिध्य केक काटा गया।वहीं पर पकरी डोमरी में कृष्णा गुप्ता मोनु के नेतृत्व में केक काटा गया
तत्पश्चात ब्लॉक मुख्यालय जमालपुर पर रतन गुप्ता के नेतृत्व में केक काटा गया व साथ में नारायनपुर बाजार में संतोष गुप्ता जी के आवास पर केक काट कर अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया गया। वहीं पर चंदौली में अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह, अरुण गुप्ता के द्वारा केक काटा गया।
इस मौके पर दिलीप गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, विजय यादव, भोला गुप्ता, दिपक मौर्य, आशुतोष दुबे, नंदलाल गुप्ता, पिंटू यादव, छोटू चौबे, दिनेश यादव, तौकीर अहमद, अमृतलाल मौर्य, नागेन्द्र साहनी, कन्हैया लाल, राकेश गुप्ता, शक्ति सिंह, सतीश चन्द्र पटेल, सहित सैकड़ों लोगों कार्यक्रम सम्मिलित हुए।





