जिलाधिकारी वैशाली,श्रीमति वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, प्रगति व गुणवत्ता पर विशेष जोर

87

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

समाहरणालय, हाजीपुर में जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में परियोजना मॉनिटरिंग समूह (पीएमजी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्य एजेंसियां एवं संवेदक उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वैशाली जिले में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत संचालित NH-119D, NH-139W, NH-103 (नया NH-322) एवं NH-122B सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा की जानकारी लेते हुए एजेंसियों को निर्देश दिया कि दैनिक कार्य-योजना के आधार पर निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए।

 

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि ये सड़क परियोजनाएं जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनके पूर्ण होने से आवागमन की सुविधा के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्य एजेंसियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की अपेक्षा जताई तथा कहा कि सभी परियोजनाओं की प्रगति पर प्रशासन द्वारा नियमित रूप से नजर रखी जाएगी।