रामलीला मंचन का हुआ उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय 

119

रामलीला मंचन का हुआ उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय 

 

ओबरा/सोनभद्र जिले को श्री राम लीला समिति श्री राम मंदिर ओबरा के सहयोग से रामलीला मंचन का उद्घाटन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, अध्यक्ष चांदनी देवी, प्रतिनिधि श्रवण पासवान रहे, शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन हर्ष पांडे एवं मधुसूदन जायसवाल ने फीता काट कर किया। समिति द्वारा लगभग 50 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।आयोजक समिति एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजीव चौबे, निलेश मिश्रा, फौजदार सिंह, गिरीश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, धुरंधर शर्मा रहे। मंच का संचालन अरविंद सोनी ने किया।