मिशन शक्ति के तहत थाना ओबरा में एक दिन के लिए रागिनी जायसवाल बनी थाना प्रभारी
ओबरा /सोनभद्र।दिनांक 27 सितंबर 2025 को बालिका रागिनी जायसवाल पुत्री श्याम बिहारी जायसवाल निवासी सेक्टर 8 ओबरा की रहने वालीं शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज कॉन्वेंट तिराहा ओबरा में 11वी क्लास में पढ़ती हैं जिसको मिशन शक्ति सशक्तिकरण के तहत आज थाना ओबरा में एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया
थाने पर आए हुए महिला / पुलिस फरियादियों की समस्याएं सुनी गई व उसका त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।





