आज के तूफान में पोल्ट्री संचालक का लाखों का नुकसान

305

 

 

सिंगरौली ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र शाह की खास रिपोर्ट।

 

जी हम बात कर रहे है सिंगरौली जिले के माडा थानांतर्गत ग्राम कर्सुआराजा की जहां पर पोल्ट्री संचालक संदीप कुमार शाह के पोल्ट्री फार्म पर आधी और तेज तूफान के कारण से लाखों का नुकसान हो गया

 

हजारों चिक्स मरने का अनुमान

 

तूफान इतना तेज था कि फॉर्म के ऊपर की सीमेंस की चादरें लगभग 15 से 16 उखड़ गई जो सीधे चिक्स पर पड़ी जिससे हजारों चिक्स दब गए और उनकी मोटेलिटी हो गई

 

फीड भी काफी मात्रा में हुआ बर्बाद

 

जिस वक्त तेज तूफान आया उस वक्त बारिश भी हुई जिससे लगभग 3 से 4 किवंटल हाई प्रोटीन फीड बर्बाद हो गया

सीमेंट की चादरें उखड़ गई

 

सीमेंट की चादरें तेज तूफान के कारण उखड़ कर नीचे गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 हजार आकी जा रही हैं

 

कलेक्टर और कमिश्नर साहब के आने से पोल्ट्री संचालक काफी था उत्साहित

 

जी अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर साहब और कलेक्टर साहब के अवलोकन से पोल्ट्री संचालक काफी उत्साहित हुआ था और क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहा था लेकिन पल भर में ही उसके सपने चूर हो गए और पोल्ट्री संचालक को काफी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा

 

ऐसी प्राकृतिक आपदाओं में क्या मिल पाएगी मदद

अब देखना ये होगा कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में अगर कोई मदद नहीं मिलती तो फॉर्म संचालक को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और उसका मनोबल टूट जाएगा