जे.ई. सरई प्रमोद राय की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे में बदला गया जला ट्रांसफार्मर
वार्ड 14 में बहाल हुई बिजली, वार्डवासियों ने जताया आभार
जिला सिंगरौली। समस्या सरई नगर के वार्ड क्रमांक 14, सब्जी मंडी के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर आज सुबह खराब हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
त्काल कार्रवाई
सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता, जे.ई. सरई प्रमोद राय ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर गठित विद्युत टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए महज 12 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
टीम का योगदान
इस कार्य में अशोक साकेत, प्रवीण साकेत, अयोध्या साकेत, रजनीश साकेत, रामसजीवन जायसवाल और विजय साकेत का अहम योगदान रहा। टीम की सक्रियता और कड़ी मेहनत से शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई।
लोगों की प्रतिक्रिया
वार्ड पार्षद प्रेम सिंह भाटी और स्थानीय ग्रामवासियों ने जे.ई. प्रमोद राय एवं उनकी टीम की तत्परता की सराहना की। वार्डवासियों ने कहा कि कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद टीम ने अथक परिश्रम कर बिजली बहाल की, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।





