सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर के रामलीला मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का जोरदार शुभारंभ हुआ। जिसमे पहले ही दिन 25 से अधिक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। देश-विदेश से आए नामी पहलवानों के दमदार दांव-पेंचों से मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। आपको बता दें कि दंगल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी एवं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने किया। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन को सिंगरौली की खेल संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पहला मुकाबला भूटान के चिमचिम ढोंगरा और आगरा के पहलवान के बीच हुआ, जिसमें चिमचिम ढोंगरा विजयी रहीं। राजस्थान के तूफान पहलवान और हरिद्वार के शास्त्री पहलवान की भिड़ंत में शास्त्री ने बाज़ी मारी। जम्मू के रिज़वान गनी ने केरल के हलचल पहलवान को पराजित किया, जबकि वेस्ट बंगाल के धमाका पहलवान और प्रसांत ठाकुर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। जम्मू के फैज़न गनी ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को शिकस्त दी
महिला पुरुष का हो रहा काफी रोमांचक दंगल





