ग्राम सभा घटिहटा में सरकारी धन की खुली लूट !आंख बंद करके क्यों होता रहा भुगतान?
संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145214
चोपन /सोनभद्र ।सोनभद्र के विकासखंड चोपन में घटिहटा ग्राम सभा में ग्राम विकास योजनाओं के लिए आए हुए धन की खुली लूट की गई ।लूट शब्द का प्रयोग इसलिए किया जा रहा है कि ऐसे मदों में धन उगाही की गई जिसकी जांच करने की आवश्यकता ही नहीं थी और स्पष्ट धन उगाही दिख रहा था बावजूद इसके धन उगाही इन वर्षों में लगातार होने दिया गया और संबंधित जांच अधिकारी गण भी उसे धन उगाही के खिलाफ ना खड़े होकर बल्कि भुगतान होता रहा अब उसी ग्राम सभा के महलपुर निवासी श्री रोहित तिवारी ने घटिहटा ग्राम सभा में कराए गए भुगतान की जांच के रूप में तमाम साक्ष्य इकट्ठे किए हैं उन्हीं के आधार पर वे लगातार इसका विरोध जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम सचिव, माननीय मुख्यमंत्री व तमाम जांच कर्ता अधिकारी गणों तक अपने प्रार्थना पत्र को दिया है तथा समाचार पत्रों के माध्यम से भी अपने वक्तव्य देकर यह खुलासा किया गया है कि घाटिहटा ग्राम सभा में भारी धन उगाई की गई है और बिना अंकुश धन निकलता रहा है कोई जांच के दायरे में नहीं आया और कार्य सभी ऐसे-ऐसे हुए हैं जो स्पष्ट रूप से धन उगाही अथवा सरकारी धन की लूट स्पष्ट दिख रही है क्योंकि अधिकारी गण इन सभी मामलों में खामोश हैं इससे प्रदर्शित होता है कि वह भी इसमें सम्मिलित है किंतु उन्हें यह भी उम्मीद है कि शायद इतने अधिकारियों में कोई ईमानदार अधिकारी इस मामले की जांच करें इसीलिए वह बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से और शिकायत पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं और एक ईमानदार अधिकारी तक इस मामले को पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं अन्यथा की स्थिति में वे न्यायालय में भी जाने को तैयार है किंतु सरकारी धन का बंदर बात न होने देना चाहते हैं साथ ही धन उगाही द्वारा भुगतान हुए समस्त धन को वापस सरकार के खाते में जमा कराने के लिए बाध्य करना चाहते हैं तथा दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई भी कराना चाहते हैं ।देखना होगा कि माननीय मुख्यमंत्री के राज्य में जहां जीरो टॉलरेंस नीति पर सारे कार्य किए जाते हैं क्या घटिहटा ग्राम सभा में भी कोई ईमानदार अधिकारी निष्पक्ष जांच कर दंडात्मक कार्रवाई करता है अथवा इस मामले को भी माननीय मुख्यमंत्री स्वयं जांच करते हैं।





