खनुआ के छात्रों ने जाना उत्पादन के साथ-साथ बन्धौरा प्लांट में सुरक्षा व प्रबंधन की भूमिका

97

खनुआ के छात्रों ने जाना उत्पादन के साथ-साथ बन्धौरा प्लांट में सुरक्षा व प्रबंधन की भूमिका

 

 

जिला सिंगरौली///प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनुआ की छात्रा व छात्राओं को बंधौरा महान एनर्जेन कंपनी का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों व छात्राओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार उच्च तकनीक और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से बिजली का उत्पादन किया जाता है। विद्युत निर्माण की जटिल वैज्ञानिक प्रक्रिया को सरल रूप में समझाते हुए प्रोजेक्ट उड़ान प्रभारी सौरव गौतम ने पावर प्लांट के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। छात्रों ने जाना कि उत्पादन के साथ-साथ प्लांट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रबंधन की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर छात्राओं को पावर प्लांट में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नंदकुमार धुर्वे , फूलजायंती एक्क, लाल सिंह, एवं गुलाब उपस्थित रहे।