सिटी टू विलेज सिंगरौली सावंतता
सिंगरौली । जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र खम्हरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोतीलाल शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही माड़ा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
सिंगरौली पुलिस





