सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के देवसर बाजार से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जियावन थाना के सामने NH 39 सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 3 घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, देवसर बाजार क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में खड़ौरा निवासी वैद्य शुक्ला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए जियावन थाना प्रभारी, एसडीओपी चितरंगी तथा सरई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिनों के भीतर बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया। इसी दौरान सिहावल विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
सिंगरौली जिले में घटना पर घटना होती जा रही है





