सिंगरौली 17 दिसम्बर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के मार्ग दर्शन में तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के अगुवाई ममें खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा आज ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध परिवहन के जांच में बरहवा टोला झिंगुरदा में कोयला के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 8 वाहनों को बिना अभिववहन पास के परिवहन करने पर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जप्त वाहनों में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जावेगी। उक्त जप्त वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा भी अपने नियमो के तहत कार्यवाही हेतु शामिल कर अपनी अभिरक्षा में लिया हैं।





