अवैध खनिज परिवहन पर की बड़ी कार्यवाही; ई-चेक गेट से पकड़े गए वाहन, 5.60 लाख का जुर्माना प्रस्तावित

40

 

’सिंगरौली 12 मई / कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने अवैध खनिजों के परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। कचनी रोड पर स्थापित ई-चेक गेट के माध्यम से किए गए ऑनलाइन परीक्षण के दौरान तीन वाहनों (MP66H2262, MP53ZG8877, MP53H0279) को बिना ईटीपी के खनिज परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल 5,60,600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित कर ऑनलाइन डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। इसी अभियान के तहत जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक MP66A0467 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा और दस्तावेज न होने पर उसे जब्त कर बरगवां थाने में सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस हाई-टेक निगरानी ने अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा दिया है और विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।