अधिकारी महोदया के द्वारा कांट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जाजलपुर में बच्चों के खेलने के लिए

57

रिपोर्ट राहुल गुप्ता   बालीबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, झूला आदि का शुभारम्भ किया गया। आदरणीय महोदया ने बच्चों के साथ खेल भी खेले तथा उनके द्वारा झूलो पर बच्चों को बिठा कर झुलाया भी गया। बच्चों के द्वारा बीएसए महोदय का स्वागत गीत गाकर स्वागत भी किया गया।

बीएसए महोदया ने कहा यदि समस्त शिक्षक प्रतिनिधि अपने अपने विद्यालयों में इसी तरह का प्रयास कर ले तो बेसिक शिक्षा में मूलभूत परिवर्तन आ जाएगा उनके साथ जिला समन्वयक सचिन वर्मा प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह यादव सहायक अध्यापक मोनिका खंडेलवाल शिक्षामित्र रेनू यादव शिवराम वर्मा सुरजीत प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित रहे |

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह जी ने बीएसए महोदया को आश्वस्त किया कि अधिकतर शिक्षक अच्छा प्रयास कर रहे हैं एवं आगे भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।