सिंगरौली में गाय चराने गए दो अधेड़ व्यक्तियों बने भालू का शिकार आगे की घटना को देखें

1691

 

एमपी के सिंगरौली 16 सितंबर जिले में मंगलवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें जंगल की ओर गाय चलाने गए दो अधेड़ व्यक्तियों पर अचानक से जंगली भालू ने हमला कर दिया और दोनों को नोंच नोंच कर जान ले ली

बताया जा रहा है हर रोज की तरह अपनी गाय और बकरी को शाम को घर लाने के लिए दोनों अधेड़ युवक जंगल गए थे जहां अचानक से दोनों के ऊपर जंगली भालू ने हमला कर दिया जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई इस हमले के बाद से आस पास के गांव में दहशत का माहौल है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है यह पूरी घटना सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी जंगल की है फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जमगड़ी गांव में हर रोज की तरह मंगलवार की शाम को लगभग 6- 7 बजे गजरा बहरा निवासी गणेश प्रसाद वैश्य, एवं खनूआ गांव निवासी हीरा शाय अगरिया इन दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है जो जंगल में गाय चराने को गए थे जहां शाम के समय अचानक से दोनों के ऊपर जंगली भालू ने हमला कर दिया और पूरे शरीर को नोच कर दोनों की जान ले ली यह घटना बहुत ही दर्दनाक थी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव की शिनाख्त कर घटना की जांच में जुट गई है वही इस बड़ी घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है और लोग डर के साए में हैं

 

 

 

आसपास के लोगों में भय का माहौल

 

वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र के गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है लोगों को डर है कि कहीं जंगली भालू उनके घर पर बाहर घूमने पर हमला ना कर दें यह कोई पहली दफा नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है आपको बता दें सरई क्षेत्र में कई घने जंगल होने की वजह से ऐसी घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन आज की इस बड़ी घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया है

 

 

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 6-7 बजे के लगभग की है जहां गाय चराने 2 अधेड़ युवक गए थे शाम के समय अचानक से जंगली भालू ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है और इस घटना की जांच में जुट गई है

 

कारण

सिंगरौली जिले में लगातार कोल माइंस स्थापित हो रही हैं जिससे काफी जंगल कट जा रहा है जंगल को कटने की वजह से जंगली जानवर गांव की ओर प्रवेश कर रहे हैं इसी प्रकार कई जानवर गांव की ओर प्रवेश कर रहे हैं गांव में आतंक फैलाए हुए हैं वन विभाग अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देकर इन्हें सुरक्षित रखें