आरटीओ कार्यालय के बाहर आनलाईन दुकान से लैपटाप, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी / बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
समीम बेग की रिपोर्ट
दिनांक 09-10/02/26 की मध्य रात्रि आरटीओ कार्यालय के बाहर स्थित 3-4 आनलाईन दुकानो में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के द्वारा निर्देशित किया गया जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार व गठित पुलिस टीम को घटना के 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
विवरण- दिनांक 10.02.26 को प्रितेश कुमार पाठक पिता अवधबिहारी पाठक उम्र 26 वर्ष निवासी
ग्राम चंदावल थाना विन्ध्यनगर हाल पता ग्राम तेलाई थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा पचौर स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर स्थित 3-4 ऑनलाईन दुकान में अज्ञात आरोपी द्वारा छत की सीट तोड़ कर लैपटाप, प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से संदेही धोनी उर्फ धनवंतरी शर्मा पिता रामलल्लू शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी तेलाई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा चोरी का सामान विष्णु दयाल बैस पिता श्यामसुंदर बैस निवासी मलगो थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को बिक्रय किया जाना बताया गया है जिससे आरोपी विष्णु दयाल बैस पिता श्यामसुंदर बैस निवासी मलगो थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को प्रकरण में धारा 61,317 (5) बीएनएस का आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 03 प्रिंटर, 01 लैमिनेशन मशीन, एक इनवर्टर यूपीएस व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किये गये हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के 01 अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।
सराहनीय योगदान निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि उदयचंद करिहार, उनि विनोद सिंह चौहान, सउनि पप्पू सिंह, प्र.आर अजीत सिंह, दयाशंकर शर्मा, अंकित सिंह, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, पुष्कर पोरवाल एवं संजू धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही ।





