खुटार रजमिलान मार्ग दो वाहन बलकर और हाईवा में जोरदार टक्कर हाईवा चालक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
रात 2 बजे से सड़क पर लंबा जाम, नौगई निवासी दिनेश पाल की मौत की सूचना
खुटार–रजमिलान मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलकर और हाईवा के बीच जोरदार भिड़ंत में हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बलकर चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दिनेश पाल, निवासी नौगई के रूप में बताई जा रही है।
वहीं, हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और रात करीब 2 बजे से ही भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब सवाल यह है कि आखिर खुटार–रजमिलान मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश कब लगेगा? भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग कब गंभीर होंगे!






