राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में निकला कलश यात्रा
स्थानीय थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के प्रांगण से मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में निकाला गया कलश यात्रा– नारी शक्ति ने आज सोमवार, दिनांक 22 (नवरात्रि का प्रथम दिन)श्री राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में
भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में मातृशक्ति एवं बहनों ने अपने माथे पर कलश लेकर राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा सेवा समिति के नेतृत्व करता पुजारी वेद मोहन दास के द्वारा जिनके पास कलश कि व्यवस्था नहीं है उनके लिए
डिहवार बाबा मंदिर में कलश की व्यवस्था की गई थी।
श्री राम जानकी मंदिर, डिहवार बाबा प्रांगण से कलश यात्रा निकलकर पूरे में रोड भ्रमण करते हुए मुड़ीसेमर शिव मंदिर के समीप से बहने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर पहुंच कर नंदलाल तिवारी ने मंत्र उच्चारण किया गया इसके साथ ही कलश में जल भर कर लोगों ने अपने कलश में जल भरकर अपने माथे पर लेकर पूरे गांव कस्बे में भ्रमण करते हुए बाबा डीहवार के प्रांगण में पहुंचकर दुर्गा मां के पंडाल में कलश का स्थापना किया गया। पूरे इस कलश यात्रा में लोगों ने माता रानी के जयकारे लगाते रहे पूरा वातावरण भक्ति में हो चुका था प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधान विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित किया गया।इस मौके पर कमेटी के सभी सदस्य पदाधिकारी तथा नारी शक्ति माता एवं बहनें इस कलश यात्रा में शामिल रहे।





