नवरात्रि पर देवरी गांव में निकली कलश यात्रा

307

नवरात्रि पर देवरी गांव में निकली कलश यात्रा

 

 

नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवरी गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ो महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। देवरी स्थित भुकड़ी बाँध से जल भरकर सभी श्रद्धालु कलश लेकर मेन बाजार होते हुए पंडाल पहुंचे, जहां समापन हो गया। देवरी गांव में निकली यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र के धार्मिक उत्साह और आस्था का प्रतीक बन गया।