खुटार चौकी में पदस्त जे. पी. वर्मा बने(SI)उप निरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

51

 

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का मिला सम्मान, साथियों ने दी बधाई

 

सिंगरौली जिले के पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। जिले की चौकी खुटार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जेपी वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

पुलिस विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद जेपी वर्मा की इस उपलब्धि से पूरे थाने और चौकी में खुशी का माहौल है। जेपी वर्मा पिछले कई वर्षों से खुटार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था में उनके योगदान को वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहा है।

 

पदोन्नति की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने जेपी वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के उच्च पद पर पहुंचने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि जेपी वर्मा हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित निराकरण करते हैं। इसी वजह से वे क्षेत्र में लोकप्रिय भी हैं।

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार पदोन्नत होकर अब उप निरीक्षक बने जेपी वर्मा को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।