मां काली मंदिर और राम जानकी मंदिर पर मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी माता का भव्य महा आरती में पहुंचे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण
या देवी सर्वभूतेषु मां सृष्टि रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
नवरात्रि उत्सव नवरात्रि के दूसरे दिन मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति, विंढमगंज में भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य आरती का आयोजन सम्पन्न हुआ। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात समिति द्वारा महा प्रसाद के रुप में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। महाप्रसाद को बहुत ही श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल रहा।
पुजारी हृदयनंद नंदलाल तिवारी और मां काली मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि
मां ब्रह्मचारिणी को नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है, जिससे लंबी उम्र और अच्छी सेहत मिलती है. हृदयानंद पुजारी ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी नवरात्रि की दूसरी देवी हैं और इन्हें तपस्या व संयम का प्रतीक माना जाता है. इनके पूजन का महत्व गहराई से समझा जा सकता है कि मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या करके भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया. उनकी पूजा से साधक के भीतर तप, धैर्य, त्याग और संयम की शक्ति आती है।
आप चीनी-गुड़ से बनी मिठाई, दूध और पंचामृत का भोग भी लगा सकते हैं. कुछ मंदिरों में उन्हें कद्दू या दूध और बर्फी का भोग लगाने की भी परंपरा है.
इस मौके पर इस मौके पर संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल पप्पू, नंदलाल केसरी, पप्पू गुप्ता, अरुण कुमार जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल, प्रबंधक प्रवेश गुप्ता, अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, उपाध्याय रोशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी,मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता, सियाराम गुप्ता होटल, संजय शर्मा, चंद्रदेव कुमार, अरविंद जायसवाल, अगस्त जायसवाल, सुभाष कुमार, डेकोरेशन व्यवस्था अंकुश गुप्ता, सुभाष कुमार फुल डेकोरेशन चंद्र देव,मिस्शु जायसवाल सहित क्षेत्र के भक्तगण भारती में शामिल है।





