अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय, हाजीपुर स्थित पुष्करणी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2025 तथा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन–2025 के सफल एवं सुचारू संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा सम्मान समारोह के दौरान बीएलओ, मास्टर ट्रेनर, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कार्यपालक सहायक एवं कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रथम बार मतदान करने वाले 8 नए मतदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं जिले के दो सर्वाधिक वृद्ध मतदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 25 जनवरी 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित 6 छात्राओं को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राघोपुर, महनार एवं पातेपुर (अजा) से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें संजय कुमार, अपर समाहर्ता, वैशाली; कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, वैशाली, दीपिका कश्यप, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हाजीपुर; ; राम बाबू बैठा, अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर; नीरज सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, महनार तथा खुशबू पटेल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, महुआ शामिल थे।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों में राम दुलार राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन); एहसान अहमद, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच); तारिक रजा, वरीय उप समाहर्ता; कार्तिक कुमार सिंह, अपर आयुक्त, राज्यकर; गुंजन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी; आरती गिरी, वरीय उप समाहर्ता; श्रवण कुमार, एमडी, एसएफसी; धनंजय कुमार राव, जिला अवर निबंधक; अजीत कुमार, निदेशक, डीआरडीए; अंजली, जिला सहकारिता पदाधिकारी; प्रेमचंद, जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी तथा चांदनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में प्रेम सागर, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात); सुबोध कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–01; गोपाल मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–02; मिल्की सिन्हा, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी; जेबा मोबिन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी; बैद्यनाथ प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी; प्रशांत कुमार, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी; सिद्धार्थ रौशन, निरीक्षक माप तौल; संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी; अमित कुमार, अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी; आस्था गागी, राज्यकर सहायक आयुक्त; आनंद प्रकाश, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजापाकर तथा संजीत कुमार, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, महुआ को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 12 प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हाजीपुर; सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर; आनंद मोहन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, भगवानपुर; प्रियंका भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पातेढ़ी बेलसर; अंजनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वैशाली; विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चेहराकला; प्रशांत कुमार प्रसून, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देसरी; मनीष भारद्वाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिदुपुर; आनंद प्रकाश ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, राघोपुर , मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महनार; प्रशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जंदाहा तथा दीपक कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पातेपुर (अजा) शामिल रहे।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से प्राप्त मास्टर ट्रेनरों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर कौसर परवेज , रंजीत झा, कमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, इंद्रदेव कुमार एवं मनोज कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधान सभा निर्वाचन के दौरान क्षेत्र स्तर पर कार्यरत 50 से अधिक बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवचंद्र आजाद, धर्मेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, अमोद कुमार, राजू रंजन चौधरी, रघुनाथ राय, अर्चना, अनिता कुमारी सहित अन्य बीएलओ सम्मिलित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाले कुल 12 डेटा एंट्री ऑपरेटरों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें दीपक कुमार, तरुण कुमार, सौरभ कुमार, संजीत साह, मुकेश कुमार एवं प्रियंका कुमारी प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं नगर स्तर पर कार्यरत 18 सहायक ऑपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी सम्मानित किया गया।
निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले विभिन्न कोटि के कुल 18 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें विनोद कुमार सिंह, कविराज कुमार, दिनेश, राजू पासवान, धीरज कुमार, तारकेश्वर कुमार एवं गणेश कुमार शामिल रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 वर्ष पूर्ण कर निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने वाले कुल 8 नव मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें सुमित कुमार, प्रियांशु कुमारी, जैनब नूरी, अंकित कुमार, सुहानी कुमारी एवं निहाल कुमार शामिल थे।
इसके साथ ही मतदाता जागरूकता विषयक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 6 छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने वाले 2 वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के योगदान की सराहना की गई तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।





