हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, अक्षयवट राय स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन

36

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

जिला प्रशासन, वैशाली के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे जिले में उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक वैशाली श्री विक्रम सिहाग ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के झांकी की प्रस्तुती देखी। साथ ही संबोधित करतें हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि हमारा देश आज 77 वें गणतंत्र दिवस मना रहें है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में आए आप सभी का मैं हार्दिक अभिनंदन करने के साथ संविधान सभा के महापुरूषों के योगदान का भी स्मरण करती हूं। जिनके द्वारा निर्मित संविधान ने हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को निरंतर मजबूत प्रदान किया हैं।

 

 

समारोह के दौरान जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो सरकार की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को दर्शा रही थीं। प्रस्तुत झांकियों में स्वास्थ्य विभाग (बाल हृदय योजना), कृषि एवं उद्यान विभाग (फार्मर रजिस्ट्री – किसानों की डिजिटल पहचान), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (समृद्ध गांव, स्वच्छ जल), जीविका, वैशाली (महिला स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना), आईसीडीएस एवं महिला विकास निगम (सशक्त महिला, समृद्ध बिहार), जिला ग्रामीण विकास अभिकरण – डीआरडीए (LSBA – स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव), मद्य निषेध विभाग (नशामुक्त बिहार, कुशल बिहार), पुलिस विभाग (जन सुनवाई, सबका सम्मान, जीवन आसान), शिक्षा विभाग (आईटी हस्तक्षेप, खेल एवं पर्यावरण पहल), मनरेगा (जल-जीवन-हरियाली, तालाबों का जीर्णोद्धार एवं वृक्षारोपण) तथा उद्योग विभाग (समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार) जूडे कराटे की झांकियां शामिल थीं।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी श्री महेन्द्र सिंह, पिता स्व. किशुनी सिंह, ग्राम पुरैनिया, प्रखंड लालगंज को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

 

परेड में पुलिस बल, गृह रक्षक, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने भाग लेकर अनुशासन और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।