सिंगरौली 12 मई सिंगरौली जिले के नौगढ़ भकुआर टोला निवासी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगड़ कक्षा 8 वीं के छात्र आशीष कुमार बियार के लिए शिक्षा की राह अब आसान हो गई है। स्कूल से घर की दूरी अधिक होने के कारण आशीष को प्रतिदिन पैदल सफर तय करना पड़ता था, जिससे उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। पोते की इस समस्या को देख उसके दादा छोटेलाल बियार ने हार नहीं मानी और जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के समक्ष अपनी व्यथा रखी।
कलेक्टर ने बुजुर्ग की अर्जी पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय लिया और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मौके पर ही आशीष के लिए नई साइकिल स्वीकृत कर दी। कलेक्टर की इस त्वरित मदद से अब आशीष समय पर स्कूल पहुँच सकेगा, जिससे न केवल उसके समय की बचत हो होगी, बल्कि उसके भीतर शिक्षा को लेकर एक नया उत्साह भी जागेगा। कलेक्टर की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि सजग प्रशासन और जनसुनवाई जैसे मंच गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। छात्र आशीष के अपर कलेक्टर श्री पीएस त्रिपाठी ने साइकिल की चाभी सौपी इस दौरान डीपीसी आर.एल शुक्ला उपस्थित रहें।




