सड़क हादसे में घायल छात्र की हालत सामान्य, शिक्षक अम्ब्रेश कुमार वैश्य ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

85

 

सिटी टू विलेज न्यूज़ जमुना राम रजक

 

मकरोहर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकरोहर में पढ़ने जा रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल जाते समय छात्र गुड़ी देवी केवट पिता बीरा केवट सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसी दौरान विद्यालय आ रहे शिक्षक अम्ब्रेश कुमार वैश्य को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बिना देर किए घायल छात्र की मदद के लिए तत्परता दिखाई और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

घायल छात्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्मा सेंटर वैढ़न में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। राहत की बात यह है कि छात्र की हालत सामान्य बताई जा रही है।

शिक्षक की तत्परता से मिली तत्काल मदद

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक अम्ब्रेश कुमार वैश्य द्वारा घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाना मानवीयसंवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय है। उनकी तत्परता से छात्र को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील

इस घटना ने एक बार फिर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता को सामने ला दिया है। वाहन चालकों से अपील है कि वे सड़क पर बच्चों को देखकर सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

फिलहाल घायल छात्र की हालत सामान्य है। अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।