2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती गांधी पार्क में मनाया गया धूमधाम से

थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क में झंडा फहराया और महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।गांधी जयंती के अवसर पर मंडल विंढमगंज के गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी की प्रतिमा को साफ कर नहलाकर माल्यार्पण करके गांधी जयंती मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान तारा गुप्ता , मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक सुमित राज, डॉ. वीरेंद्र कुमार , डॉ. राज कपूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।





