अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित फैंसी क्रिकेट मैच के विजेता एवं उपविजेता टीम को जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच जिला प्रशासन एवं सिविल सोसाइटी की टीमों के बीच आयोजित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित यह टी-20 प्रारूप का मैच 10-10 ओवरों का खेला गया। जिला प्रशासन की टीम के कप्तान अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 125 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल सोसाइटी की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 48 रन ही बना सकी, जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन की टीम ने यह मुकाबला 77 रनों से जीत लिया। मैच में जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 62 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से खेल भावना, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया गया।





